ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: 150 फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, घरों पर चला हथौड़ा

Bihar Police Action: मोतिहारी में 150 से अधिक फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की-जब्ती का बड़ा अभियान शुरू किया, गंभीर मामलों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई।

Bihar Police Action
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Action: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और आक्रामक अभियान शुरू किया है। जिला पुलिस ने एक साथ 150 से अधिक चिन्हित फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि या तो आरोपी सरेंडर करें, वरना उनके घर और संपत्ति पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से जिले में अपराधियों और उनके नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।


कोर्ट के आदेश के बाद भारी पुलिस बल फरार अपराधियों के घरों पर पहुंचा। जिन्होंने तय समय में आत्मसमर्पण नहीं किया, उनके घरों से सामान जब्त किया गया। कई जगहों पर खिड़कियां, दरवाजे और चौखट तक उखाड़ दिए गए। कोटवा, तुरकौलिया, रघुनाथपुर और कल्याणपुर समेत करीब 25 थानों की पुलिस ने एक साथ यह अभियान चलाया। कई घरों पर ‘अंतिम नोटिस’ चस्पा कर चेतावनी दी गई है कि अब भी सरेंडर नहीं करने पर पूरी संपत्ति ध्वस्त कर दी जाएगी।


पुलिस के अनुसार, जिन 150 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, शराब तस्करी, जमीन कब्जा, हथियारों की तस्करी और POCSO एक्ट जैसे मामलों के आरोपी शामिल हैं। विशेष टीम ने इन अपराधियों की सूची तैयार की थी, जो लंबे समय से फरार थे और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे।


इसी बीच, बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला भी जारी है। सासाराम में बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं छपरा के दिघवारा में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई।पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जहां अपराध पर लगाम कसने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता