ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम

चीनी मिल इलाके में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी चकिया थाना क्षेत्र के चीनी मिल जिरात इलाके में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र करीब 13 वर्ष थी। 



शव के आसपास खून के निशान मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव मिलने की सूचना के बाद चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। 



आसपास खून के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।



पुलिस ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता