ब्रेकिंग
'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...

37 लाख के एटीएम शटर कटवा कांड में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड की तलाश में हरियाणा पहुंची मोतिहारी पुलिस

मोतिहारी के 37 लाख रुपये के एटीएम शटर कटवा कांड में पूर्वी चंपारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार मास्टरमाइंड की तलाश में हरियाणा पहुंचकर कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया।

बिहार न्यूज
मास्टरमाइंड की तलाश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN:  पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 37 लाख रुपये की एटीएम चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुए एटीएम शटर कटवा कांड के फरार मास्टरमाइंड की तलाश में पूर्वी चंपारण पुलिस हरियाणा पहुंच गई है।


मामले में फरार चल रहे गैंग के सरगना जुनैद और शहादत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवा गांव में दबिश दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किया और उन्हें जल्द आत्मसमर्पण करने या गिरफ्तारी का सामना करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मुनादी भी कराई।


सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एटीएम का शटर काटकर करीब 37 लाख रुपये चोरी करने की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।


उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।


गौरतलब है कि पिछले महीने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एटीएम का शटर काटकर करीब 37 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस लगातार गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।