ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar Crime News: बिहार में चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को स्कूल परिसर में फेंका

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव को स्कूल परिसर में पिलर से बांधकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव जागीर टोला, वार्ड-12 में चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव स्कूल परिसर में पिलर से बांधकर छोड़ दिया गया। शनिवार की सुबह परिजनों और पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।


मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र के गिदराही निवासी जामुन यादव के बेटे अमोद कुमार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, अमोद शुक्रवार रात करीब 11 बजे मधेपुरा से दवाई लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें जागीर टोला में बुचन ऋषिदेव, पानो देवी, कारी ऋषिदेव सहित 10-12 अज्ञात व्यक्तियों ने पकड़ लिया। 


आरोप है कि भीड़ ने उन्हें स्कूल के पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे बाबुल कुमार ने कहा कि उसके पापा मवेशी खरीद-बिक्री का काम करते थे और चोरी जैसी किसी घटना में शामिल नहीं थे। उन पर झूठा आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। 


आरोपी बुचन ऋषिदेव ने दावा किया कि रात करीब एक बजे चार चोर उनके घर में घुसे थे। खड़बड़ाहट सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। इनमें से एक को पकड़कर कारी ऋषिदेव के दरवाजे पर ले जाया गया, और वहां भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे नहीं पता कि किसने पीटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता