ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

मधुबनी में पुलिस कस्टडी से हथकड़ी सरकाकर भागा आरोपी, स्टेडियम रोड से पकड़ाया

मधुबनी में कोर्ट ले जाने के दौरान आरोपी धीरेंद्र कुमार यादव हथकड़ी सरकाकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर स्टेडियम रोड से उसे पकड़ लिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में गुरुवार को पुलिस कस्टडी से एक आरोपी के भागने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट गेट के पास न्यायालय ले जाने के दौरान आरोपी हथकड़ी सरकाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे स्टेडियम रोड से पकड़ लिया।


जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र के टेकना टोल में स्मैक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो सहोदर भाइयों शैलेंद्र कुमार यादव और धीरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से करीब 4 ग्राम स्मैक की पुड़िया बरामद होने की बात कही गई है। इस मामले में भेजा थाना में कांड संख्या 111/26 दर्ज किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए सब-इंस्पेक्टर आनंद मोहन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मधुबनी न्यायालय लेकर पहुंची थी। कोर्ट गेट के पास वाहन से उतारने के दौरान धीरेंद्र कुमार यादव ने हथकड़ी सरका ली और मौके से भाग निकला।


आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब एक किलोमीटर दूर स्टेडियम रोड पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार भी तत्काल मधुबनी पहुंचे। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम आरोपी को पकड़ चुकी थी।


भाई ने धीरेंद्र को बताया निर्दोष

इधर, आरोपी शैलेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में अपने भाई धीरेंद्र कुमार यादव को निर्दोष बताया। शैलेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में उसके भाई को गलत तरीके से फंसाया है और धीरेंद्र का स्मैक के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है।


शैलेंद्र ने यह भी बताया कि दोनों भाई एक ही घर में रहते हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार शैलेंद्र कुमार यादव पहले भी शराब कारोबार समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स