ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

बिहार के कपड़ा कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; गोलीबारी की घटना से हड़कंप

Bihar Crime News: मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कपड़ा और किराना व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब दो दर्जन अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के बैथने गांव में बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा और किराना व्यापारी दीपक कुमार सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना देर रात करीब 1 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है।



फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच व्यापारी दीपक कुमार सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।  दीपक कुमार सिंह के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या करीब दो दर्जन के आसपास थी। 



उन्होंने बताया कि अपराधियों ने रुक-रुककर तीन बार फायरिंग की। व्यापारी ने आरोप लगाया कि गांव के हरदेव सिंह के पुत्र मनमोहन सिंह और उसके साथी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट करेगी।



घटना की सूचना मिलते ही पंडौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग की इस घटना के बाद बैथने गांव में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता