ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

मधुबनी में किराना कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर दो दर्जन बदमाशों ने बरसाए ईंट-पत्थर

बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में कपड़ा और किराना व्यवसायी के घर 20-25 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और ईंट-पत्थरबाजी की। पीड़ित ने एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
परिवार में दहशत का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना पंडौल थाना क्षेत्र के बथने गांव की है, जहां करीब सुबह 10:15 बजे 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने कपड़ा और किराना कारोबारी दीपक कुमार सिंह के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और ईंट-पत्थर भी बरसाए।


फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच व्यापारी दीपक कुमार सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। पीड़ित दीपक कुमार सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने तीन बार रुक-रुककर फायरिंग की। उन्होंने गांव के हरदेव सिंह के पुत्र मनमोहन सिंह और उसके साथियों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि हमलावरों ने बथने दुर्गा मंदिर के पास भी फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।


घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पंडौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


इस मामले में मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रथम दृष्टया घटना को भूमि विवाद से जुड़ा बताया है। हालांकि पीड़ित व्यापारी ने इस दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रकम नहीं देने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। व्यापारी ने एसएसपी से अपने और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

मधुबनी में किराना कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर दो दर्जन बदमाशों ने बरसाए ईंट-पत्थरमधुबनी में किराना कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर दो दर्जन बदमाशों ने बरसाए ईंट-पत्थर