ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पहले हाथ पीछे बांधे.. फिर दे दी सजा-ए-मौत, युवक का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारे

Bihar Crime News: मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे थे। पुलिस हत्या की आशंका के बीच मृतक की पहचान और उसके सिर की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के खजौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे और शव औंधे मुंह पड़ा मिला. घटना कसमा मरार गांव के पास कोसी नहर के समीप की है.



जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर कोसी नहर के पास पड़े एक युवक के शव पर पड़ी. पास जाकर देखने पर युवक का सिर धड़ से अलग था और उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे. शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खजौली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खजौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है.



जिस जगह युवक का शव मिला है, वहां आसपास की घास पर खून के निशान मिले हैं. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या इसी स्थान पर की गई होगी. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.



स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक को कहीं और से लाकर उसके दोनों हाथ पीछे बांधे गए और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई. हत्या के बाद युवक का सिर घटनास्थल से कहीं और ले जाकर फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



युवक का सिर बरामद नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है. पुलिस टीम कोसी नहर और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है, ताकि मृतक का सिर बरामद किया जा सके.



मृतक की पहचान के लिए पुलिस उसके कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर जानकारी जुटा रही है. शव की तस्वीर और मृतक से संबंधित जानकारी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है, ताकि किसी युवक के लापता होने की सूचना से मामले को जोड़ा जा सके.



फिलहाल खजौली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता