ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

मधुबनी में सीएसपी से ₹2 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

बिहार के मधुबनी में साहरघाट के बसवरिया चौक स्थित एसबीआई सीएसपी से ₹2 लाख लूटकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में सोमवार शाम करीब चार बजे लूट की बड़ी वारदात सामने आई। पिस्टल के बल पर दो लाख रुपये लूटकर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका अनीता कुमारी बैंक से ₹2 लाख की नकदी निकालकर सीएसपी केंद्र पहुंची थीं। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर नकदी लूट ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी पिस्टल लहराते हुए फरार होने में सफल रहा।


पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्थानीय युवक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके। घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का जायजा ले रहे हैं।


फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही लूट की वारदात के पीछे की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।मधुबनी में सीएसपी से ₹2 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचामधुबनी में सीएसपी से ₹2 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचामधुबनी में सीएसपी से ₹2 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा