ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मधेपुरा में महिला से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MADHEPURA: मधेपुरा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला से एक लाख 70 हजार लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबी

मधेपुरा में महिला से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला से एक लाख 70 हजार लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता वार्ड एक निवासी मिथिलेश देवी दोपहर डेढ़ बजे अपने बेटे राजेश कुमार के साथ सेंट्रल बैंक से पैसे निकालने गई थी। बैंक से उन्होंने एक लाख 70 हजार रूपया कैश भी निकाला। 


कैश को बैग में रखकर दोनों बैंक से घर के लिए निकले थे तभी नवटोलिया के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरे बैग को लूट लिया और सिंहेश्वर की ओर भाग निकला। 


एक लाख 70 हजार रूपये लूटे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। वही पीड़िता की ओर से थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। सदर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।    


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता