ब्रेकिंग
स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

बिहार STF और पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार, हिरासत में 4 संदिग्ध; 70 गोलियां बरामद

Bihar Crime News: लखीसराय में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं, पीरी बाजार थाना पुलिस ने अभयपुर स्टेशन के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बिहार एसटीएफ (STF) और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कबैया थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, पीरी बाजार थाना पुलिस ने अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग भी शामिल हैं।



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कबैया थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और लखीसराय जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, 70 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, 33 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए।



गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मकुना पुराना टोला निवासी रमेश्वर महतो, सतेंद्र कुमार और गांधी मोहल्ला निवासी दुर्गेश मंडल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ कबैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और संभावित गिरोह से जुड़े संबंधों की भी जांच कर रही है।



उधर, पीरी बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब तीन बजे अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान स्टेशन के आसपास घूम रहे चार युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।



पुलिस ने चारों के खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 128 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों में से एक पर मुंगेर जिले में शराब तस्करी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा युवक पहले चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार हो चुका है। हिरासत में लिए गए चार युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके स्थानीय स्तर पर शराब कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता