ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

खुसरूपुर चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजीत डॉन झारखंड से गिरफ्तार, एक थार गाड़ी भी जब्त

पटना के खुसरूपुर में चर्चित आफताब आलम हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजीत डॉन को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया। कार्रवाई में मोबाइल और थार गाड़ी भी बरामद हुई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे खुसरूपुर में चर्चित आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले के मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा है। उसके पास से एक थार गाड़ी भी जब्त किया गया है। 


खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी आफताब आलम हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हैबतपुर निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीत डॉन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या की घटना के बाद झारखंड के रामगढ़ स्थित कुज्जू में छिपकर रह रहा था।


गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने झारखंड में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और एक थार गाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से थाना में लंबी पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।