ब्रेकिंग
4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल

खान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, अभी जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?

Bihar News: खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर गुरुवार को एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई होगी। वहीं, खान सर के सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिका पर भी अदालत में सुनवाई जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड के साथ मारपीट मामले में आरोपित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में दाखिल की गई। 


मामले को सुनवाई के लिए एडीजे-33 की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां गुरुवार को इस पर सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत ने रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी।


मामले में आरोप है कि आरोपितों ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्ड को खींचकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर 3 जून को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।


वहीं, हत्या के प्रयास और हथियार के अवैध इस्तेमाल से जुड़े एक अन्य मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर उर्फ फैजल खान के सुरक्षा कर्मी प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर भी अदालत में सुनवाई चल रही है।


प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की अदालत में बुधवार को दोनों आरोपितों की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार मउआर ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 11 जून को निर्धारित की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता