ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

बिहार में युवक से हैवानियत: पैसे मांगने पर चोर बताकर पीटा, जानवरों की तरह बांधकर पूरे गांव में घूमाया; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: कटिहार में पैसे मांगने पर युवक को चोर बताकर बांधा गया और गांव में घुमाकर मारपीट की गई, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Bihar Crime News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर पंचायत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अपना पैसा वापस मांगने पर एक युवक को साजिश के तहत चोर बताकर बांध दिया गया और गांव व बाजार में घुमाते हुए उसकी पिटाई की गई। यह घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पीड़ित की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव के ही रवि शर्मा को पलंग बनाने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। समय पर काम पूरा नहीं होने पर जब वे अपना पैसा मांगने पहुंचे, तो आरोपियों ने मोबाइल बदलने का बहाना बनाकर उन्हें रास्ते में रोक लिया।


इसके बाद आरोपियों ने दिलीप चौधरी के हाथ बांधकर उन्हें घंटों तक गांव और बाजार में घुमाया तथा उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। 


सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया सोची-समझी साजिश प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता