ब्रेकिंग
लूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसालूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसा

बिहार में मुखिया पति की दबंगई: मस्जिद में चोरी के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, भरी पंचायत में ताबड़तोड़ बरसाए डंडे

Bihar Crime News: कटिहार में मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है. मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी के आरोप में तीन युवकों को पंचायत में बेरहमी से पीटा. पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Bihar Crime News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में एक मुखिया पति की दबंगई सामने आई है। मस्जिद में चोरी करने के आरोप में मुखिया पति ने तीन लड़कों को तालिबानी सजा दी। मुखिया पति ने भरी पंचायत में तीनों लड़कों के ऊपर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


कटिहार के आजमनगर प्रखंड निहा पंचायत की मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा दीं। बताया जा रहा है कि ख्वाजा नगर गांव की एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती बुलाई गई थी। पंचायती में न्याय करने के बजाय मुखिया पति खुद सजा देने लगे। 


उन्होंने तीन युवकों को सबके सामने खड़ा किया और बांस की छड़ी से उन पर बेरहमी से प्रहार करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे युवक दर्द से कराह रहे हैं, चिल्ला रहे हैं, लेकिन सिकंदर भाट का दिल नहीं पसीजा। तमाशबीनों की भीड़ खामोश बैठी रही।


पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आजमनगर थाना पुलिस ने बिना देर किए स्वत: संज्ञान लिया। पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि वर्दी से ऊपर कोई दबंग नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट- सोनू कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता