ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

बिहार में टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से बारात जा रहे दो युवक घायल

Bihar Crime News: जहानाबाद में NH-22 टोल प्लाजा पर विवाद के बाद फायरिंग की घटना में दो युवक घायल हो गए। बारातियों और टोल कर्मियों के बीच झड़प के बाद गोली चलने का आरोप लगाया गया है।

Bihar Crime News
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में एनएच-22 (पटना-गया मार्ग) पर सेरथुआ के पास सोमवार देर रात टोल प्लाजा पर गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घायलों की पहचान उमराई बीघा निवासी ग्यानी और नियाजीपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य युवक मारपीट में घायल बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात उमराई बीघा से बारात मसौढ़ी जा रही थी। टोल प्लाजा पार करने के दौरान किसी बात को लेकर बारात में शामिल लोगों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज पांडे देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की तथा स्थिति की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, मौके से कथित रूप से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।


एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं और गोली लगने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता