ब्रेकिंग
नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौकानाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बची जान MLC टिकट विवाद के बाद बढ़ी नजदीकियां, शिवचंद्र राम से अस्पताल में मिलने पहुंचे सुनील सिंहजमुई रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी, तीन घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ परिचालनपीएम मोदी ने NDA नेताओं संग लिया झालमुड़ी का स्वाद, चिराग और कुशवाहा भी रहे मौजूदपटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी होगी दूर, 7 अधिवक्ताओं को मिला जज बनने का मौका

जहानाबाद में हत्या के फरार आरोपियों पर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, एसपी की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती

जहानाबाद के निसरपुरा हत्याकांड में फरार चल रहे 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अपराजित लोहान की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की गई और कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के भेलाबर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गॉव में हत्या के आरोपी में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर कुर्की-जब्ती अभियान चलाया।  


जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान ने स्वयं खड़े होकर निसरपुरा में शेष आठ फरार नामजद अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव पहुंची। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में फरार अभियुक्तों के घरों से सामानों की कुर्की की गई तथा कई घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। 


इस दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। एसपी ने बताया कि निसरपुरा हत्याकांड के आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं और न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


एसपी ने कहा कि जहानाबाद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कानून से भागने वालों तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने फरार अभियुक्तों को तत्काल आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो आगे भी इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा और किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता