ब्रेकिंग
PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये

जीविका प्रभारी और ड्राइवर पर नगर थाने में केस दर्ज, पत्रकार को धमकी देने और दो लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Bihar Crime News: जहानाबाद के घोषी प्रखंड में जीविका प्रभारी और चालक के खिलाफ पत्रकार को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद के घोषी प्रखंड के जीविका प्रभारी अमित कौशिक एवं उनके चालक सिकंदर कुमार उर्फ उमेश कुमार के खिलाफ पत्रकार अजीत कुमार दत्ता को गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।



दर्ज प्राथमिकी में पत्रकार अजीत कुमार दत्ता ने बताया है कि दो दिन पूर्व घोषी के जीविका कार्यालय में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो वाहन BR02PB-4989 तथा उससे संबंधित सरकारी भुगतान के बारे में जीविका प्रभारी से जानकारी मांगी गई थी। सरकारी कार्यो में प्राइवेट नंबर प्लेट की गाड़ी किस आधार पर इस्तेमाल की जा रही है। 



जबकि परिवहन विभाग का ऐसा नियम है कि किसी भी सरकारी कार्यों में या सरकारी अधिकारी वेबसाइक यानी पीला प्लेट की नंबर लगी गाड़ी ही इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद जीविका प्रभारी के कहने पर चालक सिकंदर कुमार उर्फ उमेश कुमार ने पत्रकार को फोन कर गाली-गलौज की और जान मार देने की धमकी दी। 



साथ ही साथ उसने कहा कि यदि वाहन हटाया गया तो दो लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। घटना से आहत पत्रकार ने नगर थाना में आवेदन देकर जीविका प्रभारी अमित कौशिक एवं चालक सिकंदर कुमार उर्फ उमेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता