ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

जमुई में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, जो जमुई में कप-प्लेट बेचने का काम करता था। 10 दिन पहले ही लॉज में रहने आया था, तीन दिन पहले मौत होने की आशंका, परिजनों से संपर्क में जुटी पुलिस

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित खैरमा मोहल्ले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला।


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गुरवलिया क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर दक्षिणी गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वह खैरमा मोहल्ले में गणेश चौधरी के किराए के मकान में रह रहा था। मकान मालिक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि सतीश करीब 10 दिन पहले ही दोबारा लॉज में रहने आया था। इससे पहले भी वह कुछ महीनों तक इसी लॉज में रह चुका था, लेकिन बीच में कहीं और चला गया था। उन्होंने बताया कि युवक कप-प्लेट बेचने का काम करता था और इसी से अपना जीविकोपार्जन करता था। आसपास रहने वाले अन्य युवक अपने घर चले गए थे, जबकि सतीश को अंतिम बार करीब दो दिन पहले देखा गया था।


घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है तथा जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है। युवक द्वारा दिए गए चार मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया, लेकिन सभी नंबर बंद मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता