ब्रेकिंग
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पंचायत समिति सदस्य समेत 3 पर गैंगरेप का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SP बोले..किसी भी हाल में बख़्शे नहीं जाएंगे आरोपी

जमुई के चकाई में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पंचायत समिति सदस्य समेत तीन पर आरोप, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश तेज की।

बिहार न्यूज
जमुई में शर्मनाक घटना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 JAMUI: जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत चिहरा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप स्थानीय पंचायत समिति सदस्य समेत तीन लोगों पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 20 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे की है। महिला अपने घर में घरेलू काम कर रही थी, तभी बरमौरिया पंचायत का पंचायत समिति सदस्य धनिया सोरेन उर्फ दुर्गा सोरेन गलत नीयत से उसके घर में घुस आया। महिला किसी तरह वहां से भागकर पड़ोसी मंटू टुडू के घर पहुंची और शरण ली।


आरोप है कि करीब एक घंटे बाद धनिया सोरेन अपने दो अन्य साथियों किशोर सोरेन और सोमरा सोरेन के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने महिला को स्कूल से जुड़े किसी काम का बहाना बनाकर बुलाया और जबरन उसे खेत की ओर ले गए। वहां ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए चिहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धनिया सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पीड़िता के कपड़े समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है।


थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, जमुई के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और विशेष टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट