ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का एक्शन, 70 लाख की अफीम जब्त; नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो अफीम जब्त की, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर जितना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अगरवा गांव से करीब 7 किलो अफीम बरामद किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। 


पुलिस के अनुसार, यह खेप नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर अफीम को कब्जे में ले लिया हालांकि, इस दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।


तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।


पुलिस ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता