ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 102 KG गांजा बरामद, तस्करों की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने खेप को पुवाल में छुपा रखा था। कई तस्कर चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन, जितना और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जितना थाना क्षेत्र के अगरवा-रेगनिया के बीच स्थित नवनिर्मित मंदिर के समीप की गई। तस्करों द्वारा गांजे की इस खेप को बेहद शातिर तरीके से पुवाल (भूसा) में छुपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस या आम लोगों को इसकी भनक न लगे। तलाशी के दौरान पुलिस ने पुवाल के अंदर से कुल 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 


बताया जा रहा है कि यह खेप नेपाल के रास्ते भारत में खपाने की तैयारी में थी। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही तस्करी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई पुलिस ने इस मामले में शामिल कई तस्करों को चिन्हित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। 


अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा तथा किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट