ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

गोपालगंज में ट्रांसजेंडर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में लगातार सामने आ रही दुष्कर्म की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पहले किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, वहीं अब विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक ट्रांसजेंडर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार देर रात वह अपने बथान में सो रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में एक दिन पहले ही किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही दुष्कर्म की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई का दावा कर रही है।