ब्रेकिंग
Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर

ट्रैक्टर ट्रॉली में बने तहखाना से भारी मात्रा में शराब बरामद, शराबबंदी वाले बिहार में कहां से आ रही नशे की खेप?

Bihar Crime News: गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में बने गुप्त तहखाने से 25 कार्टन (216 लीटर) विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने ट्रॉली की बॉडी में तहखाना बनाकर शराब छिपा रखी थी ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। कार्रवाई के दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।


मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार अमठा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप का है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से गोपालगंज के रास्ते भारी मात्रा में शराब ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में ट्रैक्टर खाली मिला, लेकिन जब ट्रॉली की गहन जांच की गई तो उसके नीचे बने गुप्त तहखाने से 25 कार्टन विदेशी/ 216 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।


उन्हें उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिवान जिले के जामो निवासी नवीन कुमार और बड़हरिया निवासी अजय प्रसाद के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 216 लीटर विदेशी बताई जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया है कि शराब की खेप सिवान जिले में सप्लाई की जानी थी। 


फिलहाल उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी, किसके निर्देश पर भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के नए तौर-तरीकों का खुलासा किया है। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, ऐसे में शराब की खेप बिहार कैसे पहुंच रही है?

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता