ब्रेकिंग
PM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश, फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत, भीड़ के हत्थे चढ़ा एक बदमाश

गोपालगंज के भोरे क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। आक्रोशित भीड़ ने एक बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में लूट की कोशिश के दौरान हुई फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि आक्रोशित लोगों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला।


गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली ओपी के लाला छापर बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात की कोशिश से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार पांच बेखौफ अपराधियों ने दीपक ज्वेलर्स में घुसकर लूट का प्रयास किया। दुकान में प्रवेश करते ही बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी।


लूट का विरोध होने पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसकी चपेट में दो ग्रामीण आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।


घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।


इस बीच मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब चौथा अपराधी भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में कर्मासी चवर इलाके से उसका शव बरामद किया गया।सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि अब तक तीन अपराधियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है और एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। एक बदमाश अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट