ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

शहर के पॉश इलाके में होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

गोपालगंज के सरेया वार्ड नंबर-5 स्थित होटल अंकिता में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जबकि होटल का मैनेजर फरार हो गया और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज शहर में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा किया है। सरेया वार्ड नंबर-5 स्थित होटल अंकिता में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जबकि एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



दरअसल, गोपालगंज के सरेया वार्ड नंबर-5 में स्थित होटल अंकिता उस वक्त पुलिस छापेमारी से हड़कंप मच गया, जब पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर होटल पहुंची। छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों और हॉल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।



कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जांच में शामिल कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस टीम को देखते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया। होटल के एक अन्य कर्मचारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।



एसडीपीओ-2 कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



फिलहाल पुलिस फरार होटल मैनेजर और होटल संचालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल अंकिता में हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता