ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए पति ने पत्नी की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है। यहां मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ सिरफिरे युवक ने

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए पति ने पत्नी की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है। यहां मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ सिरफिरे युवक ने चार महीने पहले प्रेमिका से शादी की थी। जब उसकी पहली पत्नी ने इसका विरोध शुरू किया तो उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों ने बताया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। जब मोहल्ले में भनक लगी तो मृतक के स्वजनों के पहुंचने से पहले से ससुराल वाले फरार हो गए। 


मृतक की पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी के रहने वाले करण मुखिया की पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। करीब पांच साल पहले उनकी लव मैरिज हुई थी। मृतक का एक चार साल का बेटा भी है। मृतक के माता-पिता ने पति समेत पूरे परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलने पर मेहसौल ओपी थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची है।


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई है। इस मामले में परिवार के सदस्य रोहित कुमार को हिरासत में भी लिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता