ब्रेकिंग
Bihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुए

गया में नकाबपोश बदमाशों का तांडव: बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटा, विरोध करने पर वृद्ध महिला को बेरहमी से पीटा

गया के पंचानपुर थाना क्षेत्र में 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दंपति को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: बिहार के गयाजी जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र स्थित उसरी गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी और गला दबाने का प्रयास किया। वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर घर में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 10 से 12 की संख्या में नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए। आहट मिलने पर घर में सो रही बुजुर्ग महिला की नींद खुल गई। महिला ने शोर मचाया और बदमाशों को पहचान लेने की बात कही, जिससे आरोपी बौखला गए।


आरोप है कि बदमाशों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, उनका गला दबाने का प्रयास किया और हाथ पर गंभीर चोट पहुंचाई। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। घर में मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति को भी बंधक बनाकर रखा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घर में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। किसी तरह कमरे से बाहर निकलने के बाद घायल वृद्ध दंपति पड़ोस में रहने वाले परिजनों के पास पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। 


घटना की सूचना मिलने पर गया में रह रहे पीड़ित दंपति के पुत्र भी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


चिकित्सकों के अनुसार महिला के हाथ में फ्रैक्चर है और गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं। पीड़िता के पुत्र ने बताया कि उनकी मां के अनुसार सभी बदमाश नकाबपोश थे और उनकी संख्या 10 से 12 के बीच थी। विरोध करने और पहचान उजागर होने के डर से अपराधियों ने महिला के साथ बर्बर मारपीट की और घर में मौजूद कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान महिला को गंभीर शारीरिक चोटें भी पहुंचाई गई हैं। पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम तथा श्वान दस्ता को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गया जी से नितम राज की रिपोर्ट