ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Bihar Crime News: गया में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में पुलिस ने रंगदारी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने रामपुर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।


यह मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर रामपुर थाना में कांड संख्या-221/28 दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और डीएसपी नगर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में रामपुर और इमामगंज थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल थे।


जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि इसी मोबाइल नंबर से इमामगंज में एक ज्वेलर्स से 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। इस संबंध में इमामगंज थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया।


पुलिस ने सबसे पहले शेरघाटी थाना क्षेत्र के अनतबिगहा सिताबकला निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने मोबाइल और सिम कार्ड विकास कुमार को देने की बात कबूली। इसके बाद गुलजार बिगहा में छापेमारी कर विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से सिम कार्ड बरामद हुआ। आगे की पूछताछ में उसने मोबाइल संजीत कुमार को देने की जानकारी दी।


अंततः पुलिस ने इमामगंज बाजार स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता