ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिहार में अपराधी बेलगाम: साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

गया जिले के परैया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने साइकिल सवार व्यक्ति को कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। कभी ज्वेलरी शॉप से 20 लाख के आभूषण लूट लेते हैं तो कभी हत्या तक कर दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जी जिले से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


बेखौफ अपराधियों ने गयाजी के परैया थाना क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है, जहां रविवार की दोपहर अपराधियों ने साइकिल सवार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रामडीह और उपरोहली के बीच खारपर के पास की है। मृतक की पहचान छक्कन बिगहा निवासी 45 वर्षीय अवधेश शर्मा के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइकिल से अवधेश किसी काम के सिलसिले में परैया बाजार गए थे। दोपहर में जब वो वापस घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी गमछे से चेहरा ढके हुए थे। खारपर के पास पहुंचते ही अवधेश की कनपटी पर पिस्टल सटा कर गोली चला दी, गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।


 हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अवधेश शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जो जेल भी जा चुके हैं। उनके खिलाफ हत्या के मामले भी दर्ज है। इस घटना तो पुलिस आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।