ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: सिविल कोर्ट के बाहर 20 लाख से अधिक के स्टांप पेपर की चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार

Bihar News: बिहार के गया जी से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार की देर शाम गया सिविल कोर्ट के बाहर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के स्टांप पेपर की चोरी कर ली गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जी से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार की देर शाम गया सिविल कोर्ट के बाहर से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के स्टांप पेपर की चोरी कर ली गई। घटना उस वक्त हुई जब स्टांप वेंडर लक्ष्मण अग्रवाल कोर्ट बंद होने के बाद अपनी दुकान समेट रहे थे।


घटना के संबंध में लक्ष्मण ने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्टांप पेपर से भरा बैग अपनी बाइक पर रखा और दुकान में ताला लगाने लगे, तभी पहले से रेकी कर रहे दो अपराधी मौके पर पहुंचे। एक अपराधी पैदल आया और बैग उठाकर चलती बाइक पर सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया।


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात सिविल लाइन थाना से मात्र 300 मीटर, और आईजी, डीएम तथा एसएसपी कार्यालय के बेहद करीब घटी। ऐसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित लक्ष्मण अग्रवाल ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी बैग लेकर फरार हुए।


वारदात के बाद लक्ष्मण अग्रवाल ने साहस दिखाते हुए कुछ दूरी तक अपराधियों का पीछा किया, लेकिन संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। उनके कुछ सहयोगियों ने भी पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधी दुर्गाबाड़ी रोड की ओर भागकर गायब हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

गया से नीतम राज की रिपोर्ट