ब्रेकिंग
बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा

5 लाख रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने होटल से खींंचकर कारोबारी को मारी गोली, फैली सनसनी

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर 8 की संख्या में आए अपराधियों ने होटल कारोबारी को गोली मार दी है.घटना मुंगेर के मुफसिल थाना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर 8 की संख्या में आए अपराधियों ने होटल कारोबारी को गोली मार दी है.

घटना मुंगेर के मुफसिल थाना इलाके की है. बताया जाता है कि  होटल कारोबारी से कुछ दिन पहले अपराधियों ने 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. पर कारोबारी ने इसे अनदेखा कर दिया था.

इसी बात को लेकर गुरुवार की देर रात तीन बाइक पर सवार होकर  8 की संख्या में अपराधी होटल पर आए और कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से भागने लगे. तभी गोली की आवाज सुन होटल में मौजुद अन्य लोग आ गए और एक अपराधी को पकड़ जमकर पिटाई कर दी. 

गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल कारोबारी  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता