ब्रेकिंग
पत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल सास अच्छी हो तो बहू भी बन जाती है श्रवण कुमार: 90 वर्षीय सास की इच्छा पूरी करने निकल पड़ी बहू, सिर पर टब में बिठाकर कराई 252 KM की परिक्रमाजमुई में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शवकिरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामदपत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल सास अच्छी हो तो बहू भी बन जाती है श्रवण कुमार: 90 वर्षीय सास की इच्छा पूरी करने निकल पड़ी बहू, सिर पर टब में बिठाकर कराई 252 KM की परिक्रमाजमुई में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शवकिरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

शेखपुरा में डबल मर्डर से सनसनी: थ्रेसर हटाने के लिए चचेरे भाईयों में मारपीट और फायरिंग

शेखपुरा के अकौना गांव में थ्रेसर हटाने के विवाद में चचेरे भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS:थ्रेसर हटाने के विवाद में शेखपुरा में डबल मर्डर हो गया। डबल मर्डर से शेखपुरा जिला थर्रा उठा। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव की है। जहां चचेरे भाईयों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दिल हो गया। स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। 


बताया जाता है कि अकौना निवासी राजेश और प्रेम राज के बीच जो चचेरे भाई हैं, दोनों के बीच थ्रेसर हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते बात गोलीबारी पर पहुंच गयी। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे 65 वर्षीय पूना यादव को सिर में गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि प्रेम राज ने रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। जिसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई थी। गोलीबारी की इस घटना में प्रेम राज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिय गया। लेकिन अगले दिन शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


इस डबल मर्डर के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।