ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

बिहार में 131 Cr के अवैध बालू खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 12 ठिकानों पर छापेमारी में ₹2.92 करोड़ कैश बरामद...

बिहार में अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार समेत 6 शहरों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ₹2.92 करोड़ नकद, बैंक दस्तावेज, बिक्री विलेख, निवेश और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

बालू खनन, बिहार में बालू माफिया, ED Raid Bihar, Bihar Sand Mining, अवैध बालू खनन, महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड, अशोक चंदक, राघव चंदक, PMLA Raid, ED Patna
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Ed Raid: बिहार में हो रहे बालू के अवैध खनन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने 17 जुलाई को बिहार समेत अन्य राज्यों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की रेड में लगभग 3 करोड़ रू कैश मिले हैं. 

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि ईडी, पटना जोनल ऑफिस ने 17 जुलाई को गंगानगर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम, पटना और बांका सहित देश भर में 12 स्थानों पर पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया था. यह अभियान बिहार के बांका स्थित महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे अवैध रेत खनन को लेकर चलाया गया था. 

ईडी ने बताया है कि महादेवा एनक्लेव प्राईवेट लिमिटेड कंपनी गंगानगर (राजस्थान) के चंदक परिवार द्वारा नियंत्रित है.कंपनी के मुखिया अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक हैं। तलाशी अभियान के दौरान 2.92 करोड़ रुपये नकद, बिक्री विलेख, बैंक खाता विवरण, चेक, ऋण समझौते, निवेश विवरण और डिजिटल साक्ष्य आदि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए।


बता दें,  महादेवा एनक्लेव प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने बिहार के खनन विभाग की जानकारी के बिना बांका जिले में कथित तौर पर अवैध रूप से बालू खनन किया। ईडी के पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने अक्तूबर 2024 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना से बांका जिले के नदी घाटों का भू-स्थानिक विश्लेषण करने का अनुरोध किया था।


आईआईटी की रिपोर्ट में पाया गया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 से 2022-23 के दौरान कथित तौर पर 131 करोड़ रुपये मूल्य की बालू का अवैध खनन किया। ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत यह जानकारी पटना स्थित बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के साथ साझा की, जिसके बाद राज्य के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने अगस्त 2025 में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। धनशोधन का यह मामला इसी पुलिस प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता