ब्रेकिंग
बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार

डॉक्टर से मारपीट के बाद आज से जूनियर डॉक्टर्स का हड़ताल, सुरक्षा की कर रहे मांग

PATNA CITY: खबर पटना सिटी के एनएमसीएच की है, जहां डॉक्टरों से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर आज यानी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल एनए

डॉक्टर से मारपीट के बाद आज से जूनियर डॉक्टर्स का हड़ताल, सुरक्षा की कर रहे मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA CITY: खबर पटना सिटी के एनएमसीएच की है, जहां डॉक्टरों से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर आज यानी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल एनएमसीएच में आज से जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। सभी जूनियर डॉक्टरों ने आज प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। 


आपको बता दें कि 2 दिनों पहले एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद महिला की मौत अस्पताल में ही हो गई थी। इसके बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए यह कहा था कि डॉक्टरों की वजह से ही पीड़ित महिला की जान चली गई है। इसी के बाद डॉक्टर की गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ उनसे दुर्व्यवहार भी किया गया था। 


इसको लेकर अब आज यानी बुधवार से एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने काम करने के दौरान कड़ी सुरक्षा की मांग की है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता