ब्रेकिंग
छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारछात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकार

पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, जबरन मवेशी लदा वाहन छुड़ाकर ले गई भीड़; हिरासत में कई संदिग्ध

Bihar Crime News: औरंगाबाद में मवेशी लदे वाहन को जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। उपद्रवी जब्त वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Bihar Crime News
पुलिस टीम पर पथराव
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में सोमवार रात पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा पथराव करने और जब्त मवेशी लदे वाहन को जबरन छुड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना शहर के पिराहीबाग इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि पुलिस को पिराहीबाग इलाके में मवेशियों के अवैध या क्रूरतापूर्ण परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मवेशी लदे वाहन को जब्त कर लिया। इस दौरान संबंधित लोग मवेशियों से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिखा रहे थे और टीम कागजात का सत्यापन कर रही थी।



इसी बीच करीब 60 से 70 लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अफरातफरी के बीच उपद्रवी पुलिस के कब्जे से जब्त वाहन को जबरन छुड़ाकर ले गए। घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।



एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार अहले सुबह एसडीपीओ चंद्र भूषण के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने पिराहीबाग इलाके में सघन छापेमारी की।



एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता