ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत

भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेड

EOU Raid Bihar: दरभंगा में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बहादुरपुर BDO डॉ. आनंद विभूति के जनकपुरी स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। कार्रवाई के कारण और बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

EOU Raid Bihar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

EOU Raid Bihar: दरभंगा जिले में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. आनंद विभूति के आवास पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। EOU की टीम सैदनगर के जनकपुरी स्थित उनके आवास पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।



आर्थिक अपराध इकाई के मुतबिक, बहादुरपुर बीडीओ आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। निगरानी कोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम बीडीओ के पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जांच के दौरान बीडीओ की आय से 1,71,84,000 की संपत्ति अर्जित करने का साक्ष्य मिले हैं, जो उनके आय से लगभग 121.87 प्रतिशत अधिक है।



इसी क्रम में 8 अगस्त 2026 को आर्थिक अपराध इकाई की टीम आरोपी के पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर के आशोपुर स्थित साई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित सरकारी आवास के अलावा मुजफ्फरपुर के अहियापुर के निजी आवास पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है।



बताया जा रहा है कि डॉ. आनंद विभूति करीब दो माह पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से स्थानांतरित होकर बहादुरपुर BDO के पद पर आए हैं। छापेमारी के दौरान EOU की टीम ने आवास में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। 



कार्रवाई की खबर मिलते ही आवास के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, प्रशासनिक महकमे में भी EOU की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है। फिलहाल EOU की टीम आवास पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता