ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

पटना के चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में मिला ‘खालिस्तान’ का जिक्र; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

Patna School Bomb Threat: पटना के दानापुर में चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ईमेल के जरिए मिली धमकी में ‘खालिस्तान’ शब्द का जिक्र मिला है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna School Bomb Threat: राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चार प्रमुख निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।



दानापुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की। सुरक्षा के मद्देनजर कक्षाओं, कार्यालयों, पार्किंग क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।



दानापुर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (सीनियर और जूनियर विंग), आर्मी पब्लिक स्कूल और रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है।



तलाशी अभियान के दौरान किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है।



डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमकी भरे ईमेल में 'खालिस्तान' शब्द का उल्लेख मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल किस सर्वर या आईपी एड्रेस से भेजा गया था। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों से भी तकनीकी सहायता ली जाएगी।



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। स्कूलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्कूल प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।



घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, लेकिन प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। पुलिस का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान जल्द की जाएगी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता