ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलBihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरल

Bihar Crime News: छेड़खानी के आरोप में बीच सड़क पर युवक की पिटाई, टांगकर थाने ले गई पुलिस

Bihar Crime News: बेगूसराय सदर अस्पताल में एक नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया. जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस पहुंची तो पुलिस के साथ भी बदतमीजी करने लगा जिसके बाद पुलिस उसे टांगकर थाने ले गई.

crime news
युवक की पिटाई
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में लोगों ने एक नशेड़ी युवक की जमकर धूनाई कर दी। युवक पर किसी लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी युवक उलझ गया। जिसके बाद पुलिस उसे टांग कर अपने साथ थाने ले गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक के पास की है।


दरअसल, बेगूसराय सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने नगर थाने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक किसी लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस युवक को पकड़ने गई लेकिन उसने पुलिस के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर का रहने वाले करण कुमार के रूप में हुई है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक किसी लड़की के साथ सदर अस्पताल में युवक बदतमीजी कर रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने युवक से पूछताछ कर ही रहा था कि पुलिस के साथ बदतमीजी कर हंगामा करने लगा था। पुलिस कर्मी ने पहले तो अपना बचाव किया बाद में उसने भी युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद युवक को टांग कर पुलिस थाना ले गई। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी वह युवक आदतन नशेड़ी है, मनबढू किस्म का है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल गई थी। युवक द्वारा पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगा था। पुलिस उसे उठाकर नगर थाना लाया है। पूछताछ के बाद युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता