ब्रेकिंग
दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत

छेड़खानी करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले

GOPALGANJ: छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने आठवीं कक्षा की छात्रा को चाकू मार दी और मौके से फरार हो गया। फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना से गुस्साएं

छेड़खानी करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने आठवीं कक्षा की छात्रा को चाकू मार दी और मौके से फरार हो गया। फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी युवक के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 


गौरतलब है कि गोपालगंज में एक सिरफिरे लड़के ने आठवीं की छात्रा को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डन मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी और आखिरकार उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला माझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


बताया जाता है कि सुरवनिया गांव की छात्रा खुशबू परवीन मकतब स्कूल में पढ़ने गई हुई थी। स्कूल से घर लौटने वह अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी। वह जैसे ही पंचायत भवन के पास पहुंची वहां पहले से गुड्डन मौजूद था वह छात्र से छेड़खानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने चाकू गोदकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। मौके से फरार गुड्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कि वही घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी गुड्डन के घर को आग के हवाल कर दिया है। 


आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी असरफ अली के बेटे गुड्डन के रुप में हुई है। बताया जाता है कि वह छात्रा को हमेशा परेशान किया करता था। इसे लेकर आरोपी के परिजनों से कई बार शिकायत भी की गयी थी लेकिन गुड्डन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने फिर छेड़खानी की और इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि अब वो सलाखों के पीछे है वही आक्रोशित लोगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

.