ब्रेकिंग
2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंतापहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर

शर्मनाक! 7वीं क्लास की बच्ची से अश्लील चैटिंग करता था टीचर, नाराज लोगों पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bihar Crime News: छपरा में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: छपरा में एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित अश्लील चैटिंग करने का गंभीर आरोप लगा है. छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. भगवान बाजार थाना पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मोबाइल से कई आपत्तिजनक चैट, अश्लील संदेश और तस्वीरें मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.



मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र का है. यहां स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल के शिक्षक मोहम्मद इमाम रजा पर आरोप है कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा से मोबाइल पर लगातार कथित रूप से अश्लील चैटिंग करता था और आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. जब इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो उन्होंने भगवान बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.



पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. मोबाइल की डिजिटल जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में कई आपत्तिजनक चैट, अश्लील संदेश और तस्वीरें मिलने की बात कही जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी अन्य छात्राओं के संपर्क में तो नहीं था. यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगा.



घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. संगठन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती. फिलहाल, पुलिस पीड़िता के परिजनों के आवेदन, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता