ब्रेकिंग
स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

DRM ऑफिस में CBI की छापेमारी, भ्रष्टाचार के आरोपी APO और डीलिंग क्लर्क को किया ट्रैप

CBI Raid in Bihar: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ऑफिस में सीबीआई ने छापेमारी कर सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को कथित भ्रष्टाचार मामले में ट्रैप किया। सीबीआई दोनों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की जांच जारी है।

CBI Raid in Bihar
DRM ऑफिस में CBI की छापेमारी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBI Raid in Bihar: समस्तीपुर रेल मंडल में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रेल मंडल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) में छापेमारी करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी (एपीओ) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमृत राज को किसी भ्रस्टाचार के आरोप में ट्रैप कर लिया। 



दोनों को गुरुवार की दोपहर के समय मंडल कार्यालय से हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए ले गई। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों से समस्तीपुर रेलवे इंद्रालय के ललित कला केंद्र में बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। 



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई कथित तौर पर लेनदेन से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान मंडल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 



कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। फिलहाल सीबीआई आरोपी अधिकारी और उनके सहायक से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता