ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

बिहार के स्कूल में महापाप! छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले दो शिक्षक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बक्सर के डुमरांव में दो शिक्षकों पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षक निलंबित किए गए और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। दो शिक्षकों पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने व सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शिक्षक पिछले कई महीनों से छात्राओं को कथित तौर पर निशाना बना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के वीडियो भी बनाए। करीब तीन दिन पहले इनमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई।



घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और दोनों आरोपी शिक्षकों को घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।



मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर कृष्णाब्रह्म थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



बक्सर के एसपी शुभम आर्या और प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़ित छात्राओं व उनके परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता