ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Crime News: बिहार में दारोगा की संदिग्ध हालत में मौत, बैरक में पंखे से लटका मिला शव; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News: गया जिले में बीएमपी-3 में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह का शव बैरक में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले में बीएमपी-3 में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बैरक के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान सारण जिले के गंगाजल निवासी राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलने पर मृतक की बहन संगीता सिंह ने बताया कि उन्हें रात में खबर मिली कि उनके भाई की मृत्यु हो गई है। जब वे सुबह बैरक के कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि उनका भाई पंखे से लटका हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और वहां पांच से छह लोगों के पैरों के निशान भी मौजूद थे।


संगीता सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई राजेश कुमार सिंह लगातार परिवार को यह जानकारी देते थे कि बैरक के कमांडेंट द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियाँ दी जा रही हैं। वह अक्सर कहते थे कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।


परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर जानकारी देते हुए एसआई उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीएमपी-3 में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 


जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता