ब्रेकिंग
बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तारबिहार में घुसपैठ पर सख्ती: सीमांचल के 34 गांवों में बनाए जाएंगे हाईटेक वॉच टावर; ड्रोन कैमरों के जरिए होगी निगरानीबिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तारबिहार में घुसपैठ पर सख्ती: सीमांचल के 34 गांवों में बनाए जाएंगे हाईटेक वॉच टावर; ड्रोन कैमरों के जरिए होगी निगरानी

हम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ी

बिहार में एक महिला दारोगा का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑटो चालक से 500 रुपये घूस मांगती नजर आ रही है। ऑनलाइन पेमेंट की बात भी सामने आई, जांच की मांग तेज।

बिहार न्यूज
कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BIHAR: बिहार में आए दिन घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला एक महिला दारोगा से जुड़ा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला दारोगा स्कूटी किनारे लगाकर ऑटो में बैठी हुई है और चालक से 500 रुपये की मांग कर रही है। 


ऑटो चालक फोन पर किसी से ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहा है, इसी बीच वो महिला दारोगा से कहता है कि मैडम 100 कम ले लीजिए 400 ऑनलाइन पेमेंट करवा देता हूं। लेकिन मैडम कहती है कि एक पैसा कम नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर डबल स्टार महिला पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। रंजन सिंह नाम के शख्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन यह वायरल वीडियो बिहार के किस जिले का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी पटना का है। 


इस वीडियो को RanjanSingh @RanjanSinghh_ ने अपने एक्स अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो लगाते हुए यह लिखा गया है कि  2 Star Bihar police mama-Auto में बैठ कर घुस ले रही है ₹500 लाओAuto वाला - 400 रुपया ले लीजिए मैडम बहुत मजबूरी है ₹100 कम ले लीजिए

@bihar_police कृपया अपनी डबल स्टार पुलिस मैडम का वेतन बढ़ाएँ

बेचारी को 44 डिग्री तापमान में ₹500 ऑटो में बैठ कर दक्षिणा लेना पड़ रहा है

₹500 में इतनी महँगाई में क्या होगा कम से कम एक आदमी से ₹5000 लेने का आदेश दीजिए

सैलरी से तो कोई मतलब रहता नहीं है वो अकाउंट में रखता है

आपका क्या है करवाई के नाम पर रिप्लाई आ जाएगा 

उसके बाद क्या करवाई हुआ किसी को नहीं पता चलेगा !

बाकी जनता आप लोग मदद करेंगे क्या करना है ज्यादा से ज्यादा शेयर करें


वायरल वीडियो में महिला दारोगा ऑटो ड्राइवर से 500 रुपये की मांग करती है। वीडियो में आ रही आवाज को सुनने से यह मालूम होता है कि ऑटो चालक किसी व्यक्ति को फोन पर कह रहा है कि मैडम ऑनलाइन पैसा लेने के लिए तैयार है। मेरे पास कैश नहीं है। इसलिए ऑन लाइन पेमेंट कर दें। इस दौरान वह महिला दारोगा से 100 रुपये छोड़ने की बात करता है लेकिन वो 500 से कम लेने को तैयार नहीं हुई। सोशल मीडिया प यह वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वायरल के सामने आने के बाद लोग इसकी सत्यता की जांच कर दोषी महिला दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 







इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें