ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Bihar Crime News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया वार्ड संख्या-06 स्थित पाइनीया टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया वार्ड संख्या-06 स्थित पाइनीया टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान डैनमरवा गांव निवासी मुजमिल मिया की चौथी पुत्री नूरजहां (25 वर्ष) के रूप में की गई है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी मठिया गांव निवासी शेख कलाम के पुत्र अरमान शेख से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतका की माँ ने रो-रोकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था और दहेज की मांग की जाती थी। उनका कहना था कि “मेरी बच्ची ने कई बार बताया कि अगर दहेज नहीं मिला तो उसे जान से मार दिया जाएगा।”


इसी तरह मृतका के चाचा ने भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिजन दहेज की मांग कर रहे थे। बार-बार धमकी दी जाती थी कि पैसे और सामान नहीं दोगे तो नूरजहाँ को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। चाचा ने साफ कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या है।


स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि घटना अचानक हुई और पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच मृतका के मायके पक्ष ने रामनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।