ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

Bihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....

निगरानी ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी कर 19 बैंक खाते, 3 फ्लैट, 12 जमीन के डीड, सोना-हीरा के आभूषण, हुंडई कार और करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.

निगरानी ब्यूरो, धनकुबेर इंजीनियर, Bihar Vigilance Raid, अवधेश कुमार सिन्हा, पर्यटन विभाग, आय से अधिक संपत्ति, निगरानी ब्यूरो, DA Case Bihar, Superintending Engineer Raid, Bihar Corruption News
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की है. निगरानी ब्यूरो ने 16 जुलाई 2026 को पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था. इनके खिलाफ आय से एक करोड़ 41 लाख 90000 रुपए अधिक अर्जित करने का (DA) केस दर्ज किया गया है. निगरानी ब्यूरो ने जांच में पाया है कि इन्होंने आय से 75 फ़ीसदी संपत्ति अधिक अर्जित की है.


विशेष निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट के आधार पर अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के पटना के तीन ठिकानों पर देर रात तक तलाशी ली गई. पटना के आशियाना नगर फ्रेंड्स कॉलोनी में 75 लाख 63 000 से 2 कट्ठा 4 धुर जमीन की खरीद की गई। जिस पर घर निर्माण से संबंधित सिविल ठेकेदार से एमओयू किया गया था. एमओयू के वक्त 20 लाख रुपए भुगतान तथा 8 किस्तों में 97 लाख रुपए भुगतान के कागजात मिले हैं. जमीन एग्रीमेंट का कागजात जिसका मूल्य 75 लाख 62000 है.


निगरानी की जांच में अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से केनरा बैंक का लॉकर मिला है.जिसकी आगे जांच की जायेगी. नगद 61000 रू मिले हैं . सोना के आभूषण लगभघ 5 लाख रू के मिले हैं. हीरा के आभूषण जिसका मूल्य 307000 रू है. लगभग डेढ़ लाख रूपए मूल्य के चांदी के आभूषण मिले हैं. जमीन के 12 डीड मिले हैं .बैंकों में 19 अकाउंट मिले हैं. विभिन्न इंश्योरेंस में निवेश के कागजात मिले हैं. तीन फ्लैट के कागजात और एक हुंडई कार बरामद की गई है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता