ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

Bihar News: सड़क निर्माण में सुस्ती पड़ी भारी, पथ निर्माण विभाग ने Amber Infraproject को किया डिबार...टेंडर में भाग लेने से किया वंचित

सड़क निर्माण कार्य में देरी पर पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।धीमी गति से करने वाली Amber Infraproject Private Limited को आगामी निविदाओं में भाग लेने से डिबार कर दिया गया है।

मोतिहारी न्यूज, अंबर इंफ्रा कंपनी,Bihar News, Bihar Road Construction, पथ निर्माण विभाग, Amber Infraproject Private Limited, Amber Infraproject Motihari, मुजफ्फरपुर सड़क निर्माण, कांटी रघईघाट पथ, Road
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पथ निर्माण विभाग ने एक कंपनी पर कार्रवाई किया है. समय पर काम पूर्ण नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है. मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर सड़क निर्माण कंपनी को डिबार कर दिया गया है. 

पथ प्रमंडल, सं० 01, मुजफ्फरपुर के तहत काँटी रघईघाट पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य संवेदक Amber Infraproject Private Limited को आवंटित किया गया था. एकरारनामा के अनुसार  04 दिसंबर 2026 को कार्य समाप्त करना है. संवेदक द्वारा कार्य काफी धीमी गति से कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में मुख्य अभियंता, उत्तर ने 20.04.2026 को संवेदक को डिबार करने की अनुशंसा किया है. 

इस आलोक में विभाग के स्तर से 26 मई 2026 को संवेदक Amber Infraproject Private Limited से स्पष्टीकरण की माँग की गई। इस आलोक में संवेदक ने 01.06.2026 को स्पष्टीकरण का जवाब दिया. समीक्षा में जवाब स्वीकार योग्य नहीं पाया गया. 

पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने विचार के बाद संवेदक Amber Infraproject Private Limited Motihari को आगामी निविदा में भाग लेने से वंचित (Debar) कर दिया है. इस संबंध में 31 अगस्त को आदेश जारी कर दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता