ब्रेकिंग
Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश

बिहार सरकार ने एक CO को किया सस्पेंड, पालीगंज के तत्कालीन सीओ समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र गठित...

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अंचल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बोधगया के तत्कालीन सीओ शिव शंकर राय को सस्पेंड किया गया है. वहीं महेश कुमार और सुधीर कुमार ओंकारा के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का आदेश जारी किया गया है।

paliganj co, bihar co suspend,Bihar CO Action, Bihar Revenue Department, Dilip Jaiswal, Bodh Gaya CO Suspended, Shiv Shankar Rai, Mahesh Kumar CO, Sudhir Kumar Onkara, Bihar Land Reforms, Dakhil Khari
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co Action: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अंचल अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक को सस्पेंड करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया है. वहीं दो अंचल अधिकारियों पर आरोप पत्र गठित किया गया है.  

बोधगया के तत्कालीन सीओ सस्पेंड 

बोधगया के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिव शंकर राय को निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है. इन पर दाखिल खारिज वादों के निष्पादन में अनियमितता बरतने, पद का दुरुपयोग करने वैध केवाला का दाखिल खारिज  अस्वीकृत करने, फर्जी तरीके से दाखिल खारिज स्वीकृत करने, स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित नहीं करने के आरोप हैं. इन आरोपों में इन्हें सस्पेंड किया गया है.  

सीओ महेश कुमार का खेल हुआ बेनकाब

वहीं पटना जिले के पालीगंज के तत्कालीन अंचल अधिकारी महेश कुमार, इन्होंने बोधगया में अंचल अधिकारी रहते बी. एल.टी. पटना द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में स्पष्ट एवं अंतिम निर्णय पारित नहीं करने के आरोप है. ये वर्तमान में शिवहर जिले में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं. इनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है.

वहीं सासाराम सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी सुधीर कुमार ओंकारा जो वर्तमान में गोपालगंज जिले के थावे अंचल के अंचल अधिकारी हैं, इनके खिलाफ डीसीएलआर सासाराम द्वारा दाखिल खारिज अपील वाद में पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप हैं. इस पर भी आरोप पत्र गठित किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता