ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

शराब माफिया के आगे बेबस बिहार पुलिस: महिला दारोगा और जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे वर्दीधारी; देखिए.. Video

Bihar Crime News: जमुई के कद्दुआ तरी गांव में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। महिला दारोगा समेत पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Bihar Crime News
बिहार पुलिस का बुरा हाल!
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार पुलिस शराब माफिया के आगे बेबस हो गई है। आए दिन छापेमारी के दौरान शराब माफिया और उनके लोगों द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना जमुई से सामने आई है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को शराब माफिया के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान महिला दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, जमुई में झाझा थाना की पुलिस पर हुए हमले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब बरहट थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर लाठी-डंडों से प्रहार किया गया और हथियार छीनने का भी असफल प्रयास किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बरहट थाना क्षेत्र के कद्दुआ तरी गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में शराब चूलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण लाठी-डंडे से पुलिस को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।


वीडियो वायरल होने के बाद जिले भर में चर्चा का बाजार गर्म है। लगातार पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले चिंता का विषय बन गए हैं। कभी बालू माफिया तो कभी शराब माफिया द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। पिछले साल गरही थाना क्षेत्र में बालू माफिया ने दरोगा प्रभात रंजन को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। 


हाल ही में सिकंदरा थाना क्षेत्र में बालू माफिया ने पुलिस जवान के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। वहीं झाझा थाना क्षेत्र में भी बालू माफिया ने पुलिस पर हमला कर दो एसआई को घायल कर दिया था और हथियार छीनने की कोशिश की थी। अब बरहट थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।


बताया जाता है कि कद्दुआ तरी गांव एक आदिवासी बहुल गांव है और घटना के समय लोग करमा पर्व को लेकर पूजा-पाठ में जुटे हुए थे। इसी बीच शराब की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हमला हो गया। बरहट थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि हमले की पुष्टि हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता